फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A textile trader was duped of Rs 50 lakh in the name of share trading

कपड़ा व्यापारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख रुपये ठगे

Thu, 03 Jul 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A textile trader was duped of Rs 50 lakh in the name of share trading
मेरठ। पांडव नगर निवासी कपड़ा व्यापारी शिवम मित्तल को शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर थाने में की। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने साइबर थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शिवम मित्तल ने विभिन्न वेबसाइट पर मिले ऑनलाइन लिंक के आधार पर आरोपियों से संपर्क किया था। आरोपियों ने एक कंपनी के शेयर मेें रुपये निवेश करने पर मुनाफे का लालच दिया। शिवम ने आरोपियों के झांसे में आकर 50 लाख रुपये 24 बैंक अकाउंटों में हस्तांतरित कर दिए। मंगलवार रात शिवम द्वारा पैसे निकालने का प्रयास किया तो उससे 20 लाख रुपये की मांग की गई। कहा कि अगर रुपये नहीं दिए तो उसके सारे रुपये डूब जाएंगे। पीड़ित शिवम को ठगी होने का शक हुआ। पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार को दी।
विज्ञापन

शिवम के भाई भाजपा नेता आशीष अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को साइबर थाने पहुंच गए। उन्होेंने एसपी क्राइम अवनीश कुमार से ठगी की रकम वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के पिता विष्णु मित्तल ने बताया उनके बेटे ने कपड़े के काम की जमा पूंजी शेयर बाजार में लगाई है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की। साइबर थाने के प्रभारी जय प्रकाश यादव ने कुछ मोबाइल नंबर और वेबसाइट के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article