फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A technician commits suicide in the operation theater of the hospital in Meerut

मेरठ: टेक्नीशियन ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में खुदखुशी की, ये रही बड़ी वजह, जांच में जुटे अफसर

Fri, 22 Jan 2021 02:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Jan 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
A technician commits suicide in the operation theater of the hospital in Meerut
मृतक युवक का फाइल फोटो और न्यूट्रिमा अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में गढ़ रोड स्थित न्यूट्रिमा अस्पताल में शुक्रवार को एक कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली। जानकारी लगने पर मेडिकल थाने की पुलिस मौके पहुंची। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं।

विज्ञापन


बुलंदशहर के शेरकोट थाना क्षेत्र के कांधला गांव निवासी फतेह सिंह गढ़ रोड स्थित न्यूट्रिमा अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन थे। वह दो साल से न्यूट्रिमा में ही नौकरी कर रहे थे। गुरुवार रात फतेह सिंह ने इंजेक्शन लगा कर ऑपरेशन थिएटर में खुदकुशी कर ली। जानकारी लगने पर फतेह सिंह के परिजन अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि पांच घंटे तक फतेह सिंह ऑपरेशन थिएटर में ही पड़े रहे लेकिन, उनको देखने के लिए कोई नहीं पहुंचा। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई के लिए एमडीए ने बनाया था ये खास प्लान, फिर बद्दो की आलीशान कोठी जमींदोज, तस्वीरें

न्यूट्रिमा अस्पताल के एमडी डॉक्टर संदीप गर्ग ने बताया कि फतेह सिंह की 25 साल उम्र थी। एक साल से न्यूट्रिमा में ओटी टेक्नीशियन की नौकरी कर रहा था। इसकी शादी होने वाली थी। जिस लड़की से शादी होने वाली थी उससे रात में इसने 30 बार बात की है। रात 1:30 बजे जब स्टाफ सोने के लिए जाने लगा तो इसने कहा कि मुझे पर्सनल बातें करनी है और यह ओटी में अंदर चला गया। वहां जाकर इसने बेहोशी वाला इंजेक्शन लगा लिया। यह इंजेक्शन मरीज को ऑपरेशन से पहले बेहोश करने के लिए लगाया जाता है। इसके बाद सांस लेने की मशीन लगाई जाती है। अगर सांस लेने की मशीन ना लगाई जाए और यह इंजेक्शन लगा दिया जाए तो आदमी पैरालाइज हो जाता है और उसकी मौत हो सकती है। यह ओटी टेक्नीशियन था और इसे इस बात की जानकारी थी। इसने दाएं हाथ से बाएं हाथ में इंजेक्शन लगाया है। कोहनी के पास लगाया है, जहां से सैंपल लेने के लिए खून लिया जाता है। इंजेक्शन और सिरिंज वहीं पड़ी हुई मिली है। यह जब नहीं दिखा तो इसके बारे में जानकारी की गई, यह ओटी में मृत हालत में पड़ा मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उधर, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed