फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A surge of faith at the historic 'Chhari' fair.

Meerut News: छड़ियों के दर्शन कर मन्नत मांगीं

Fri, 21 Aug 2026 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
A surge of faith at the historic 'Chhari' fair.
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की नवमी पर छड़ी मेले में का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर कबाड़ी बाजार क्षेत्र में छड़ियों का मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पावन छड़ियों के दर्शन कर मन्नतें मांगीं।
इस अवसर पर गुरु गोरखनाथ पावन धाम से आए महंत शेखर से सभी ने आशीर्वाद लिया। मेले में श्री गुरु गोरखनाथ सेवा समिति, माता का बाग, बागपत रोड की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। समिति के अजय अग्रवाल, विक्की, संजय, सुमित, पंकज, आकाश और अजय सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने अनुष्ठान में विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन

दूर-दराज से आए छड़ी भक्तों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। छड़ियों के मेले के अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भजन-कीर्तन से कबाड़ी बाजार भक्तिमय हो उठा। मेले में संजय भगत, टीटू भगत, राजा राम भगत, दीपक भगत तथा मलियाना से आए कालू नाथ की छड़ियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed