{"_id":"6af1d4e14e91efea9b00c6d0","slug":"a-surge-of-devotion-at-the-gufa-wale-baba-temple-meerut-news-c-28-1-bpt1002-161958-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गुफा वाले बाबा मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गुफा वाले बाबा मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
पूजन करने के लिए कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, मेले में की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुर कलां में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित गुफा वाले बाबा के मंदिर पर रविवार को दिवाली पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यूपी, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के करीब एक लाख 40 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके दीप जलाए और सुख-शांति के लिए मन्नत मांगी। वहीं मेले में खरीदारी की।
दिवाली व होली पर्व पर गुफा वाले बाबा के मंदिर पर विशाल मेला लगता है। दिवाली पर्व पर रविवार को मेले में कई राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहां शनिवार की आधी रात बाद ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे और रविवार सुबह तक काफी लंबी लाइन लग गई। यूपी के कई जिलों बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तक के श्रद्धालु पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन करने के साथ ही पूजा अर्चना करके दीप जलाए और घर में सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर भंडारा भी कराया। एएसपी प्रवीण चौहान ने मंदिर में पहुंचकर निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण काफी पुलिस बल लगाया गया और वहां पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाते रहे।
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे रहा जाम
श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया था। हरियाणा की ओर से बड़ौत जाने वाले वाहनों को फैजपुर निनाना से होते हुए बड़ौत निकाला गया तो अन्य संपर्क मार्गों से भी वाहनों को निकाला गया। इसके बावजूद वाहन चालक वहां पहुंच गए और नेशनल हाईवे पर एक किमी तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को निकलवाया।
श्रद्धालुओं ने खूब की खरीदारी
गुफा वाले बाबा के मंदिर पर लगे मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने खूब खरीदारी की। इस कारण दुकानदारों की दिवाली भी काफी अच्छी होती दिखी। इस बार भी भीड़ वहां ज्यादा दिखाई दी। जिससे दुकानों पर काफी अच्छी बिक्री हुई।