फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A sudden gun fire from Bank guard in Bijnor, five injured

लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा: बिजनौर में बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, पांच घायल

Sat, 21 Aug 2021 02:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Aug 2021 02:27 PM IST
सार

अचानक गोली चलने से घायल पांचों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी गनर नरदेव सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
A sudden gun fire from Bank guard in Bijnor, five injured
घायल हुआ व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बैंक के गार्ड की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां एक बैंक पर ड्यूटी कर रहे गार्ड की बंदूक से गोली चल गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना स्योहारा क्षेत्र के प्रथमा यू0पी0 ग्रामीण बैंक में नरदेव सिंह 66 वर्ष, पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम अखेड़ा थाना नहटौर जनपद बिजनौर बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। इसके पास स्वंय की 12 बोर की लाइसेंसी बन्दूक है।
विज्ञापन


नरदेव सिंह  परमवीर सिक्योरिटी गाजियाबाद का कर्मचारी है, जो जुलाई माह  से बैंक पर तैनात किया गया था । आज सुबह ड्यूटी के दौरान नरदेव सिंह अपनी लाइसेन्सी बंदूक की बैरल नीचे करके बंदूक चैक कर रहा था तभी अचानक गोली चलने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि  गोली चलने से हरफूल सिंह पुत्र बाबूराम निवासी डूंगरपुर, श्याम सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी मुंडा खेड़ी, वाशु पुत्र ब्रजवीर सिंह निवासी जट नंगला व सुंदर पुत्र अतर सिंह निवासी दौलताबाद सहित पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सीएचसी ले जाया गया जहां सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपी गनर नरदेव सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed