फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A studio has been set up for the songs of the prisoners in Meerut jail

अब जेल में बजेंगे बंदियों की फरमाइश के गाने, स्टूडियो हुआ तैयार, पढ़िए- और क्या है खास

Sat, 08 Feb 2020 02:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Feb 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
A studio has been set up for the songs of the prisoners in Meerut jail
जेल रेडियो के शुभारंभ पर डीजी कारागार आनंद कुमार, आईजी रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी और अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जेल के अंदर बंदियों को सुकून और शांति के कुछ पल देगा ‘जेल रेडियो’। जी हां, इसमें बंदी अपनी फरमाइश के गाने भी सुन सकेंगे। रेडियो का संचालन करने वाले साथी बंदी (रेडियो जॉकी), फरमाइश करने वाले के नाम के साथ उसका गाना बजाएंगे। इसके लिए जेल में स्टूडियो भी तैयार किया गया है। कार्यक्रम का प्रसारण एक घंटे ही होगा। शुक्रवार को डीजी जेल आनंद कुमार ने इसका शुभारंभ किया।

विज्ञापन


जेल में बंदियों के बीच स्वस्थ मनोरंजन और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए 14 साल पहले सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप रघुनंदन ने जेल रेडियो की परिकल्पना को मूर्तरूप दिया था। वर्तमान में मैनपुरी, एटा, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, हरदोई, बागपत, मथुरा, आगरा, गोरखपुर, रामपुर सहित 24 जेलों में ‘जेल रेडियो’ का संचालन हो रहा है। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में 25वें ‘जेल रेडियो’ की स्थापना होगी। यहां हर दिन सुबह बैरक के अंदर मौजूद बंदियों से फरमाइश जुटाई जाएगी। इसके बाद दोपहर तीन से चार बजे तक उनका प्रसारण होगा। ‘जेल रेडियो’ का आधार पब्लिक एड्रेस सिस्टम होगा। इस सिस्टम से बंदियों को दिशा-निर्देश भी दिए जाते हैं। अब इसे रेडियो को बदल दिया गया है। बेहतर परिणाम मिलने पर समय बढ़ाने का निर्णय भी लिया जा सकता है। इस दौरान आईजी रेंज प्रवीण कुमार व एसएसपी अजय साहनी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बंदी ही होंगे रेडियो जॉकी
जेल रेडियो में जिला कारागार के बंदी ही रेडियो जॉकी की भूमिका में नजर आएंगे। फिलहाल चार विचाराधीन बंदियों को जॉकी के रूप में चुना गया है। उन्हें ट्रेनिंग भी दी गई है। यही चार बंदी फरमाइश जुटाने का काम करेंगे। इस शुरुआत से जेल के भीतर का माहौल बदलने की संभावना बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अभिनव प्रयोग है
जेल रेडियो एक अभिनव प्रयोग है। यह न सिर्फ बंदियों का मनोरंजन करेगा बल्कि उनको अपराध से विमुख रखने, मानसिक परिवर्तन लाने, निराशा व अवसाद से उबारने में सहायक होगा। उनके अंदर उच्च जीवन मूल्यों की स्थापना करने में इसकी अहम भूमिका होगी। - डॉ. बीडी पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

सुधार गृह की होती है भूमिका
मनोरंजन से व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहता है। कारागार की भूमिका सुधार गृह की होती है। जहां बंदियों को पठन-पाठन, खेलकूद, मनोरंजन के अवसर प्राप्त हों और वह अपना पुनर्मूल्यांकन कर जीवन के आदर्श पथ पर पुन: स्थापित हो सकें। - प्रदीप रघुनंदन, सामाजिक कार्यकर्ता

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed