फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A social organization released poor prisoners from jail by paying their fines

सामाजिक संस्था ने गरीब कैदियों का जुर्माना अदा कर जेल से कराया रिहा

Sun, 11 May 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
A social organization released poor prisoners from jail by paying their fines
सरधना। दर्पण समाज सेवा समिति ने सजा पूरी करने के बाद जुर्माना अदा नहीं कर पाने वाले कैदियों को रिहा कराने का काम किया। साथ ही महिला कैदियों को कपड़े व अन्य जरूरत का सामान वितरित किया।
विज्ञापन

दर्पण समाज सेवा समिति सरधना को कुछ समय पहले मेरठ जिला कारागार में बड़ी संख्या में ऐसे कैदी बंद है, जिनकी सजा तो पूरी हो चुकी है, लेकिन जुर्माना अदा नहीं होने के कारण वह आज तक जेल में बंद होने की जानकारी मिली। संगठन के पदाधिकारी डाॅ. हाशिम अली, समाजसेवी शाहरुख उर्फ बंटी कुरैशी व वसीम अहमद संबंध में जेल प्रशासन से मिले थे। जेल अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर ऐसे कैदियों की सूची मांगी थी। जिसके बाद उन्होंने टीम बनाकर उनकी मदद करने का काम शुरू किया। संस्था की टीम जिला कारागार पहुंची और छह कैदियों का जुर्माना अदा किया। जिसके बाद जेलर केके दीक्षित ने उन कैदियों को रिहा करने का काम किया। समिति ने महिला कैदियों और उनके बच्चों को जरूरी सामान प्रदान किया। इस दौरान जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने संस्था के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed