फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A snake charmer from Ramraj was bitten by a cobra by the Saharanpur rescue team, resulting in his death.

Meerut News: सहारनपुर के लिए.... रामराज के सपेरे को सहारनपुर रेस्क्यू टीम ने कोबरा सांप से डसवाया, मौत

Tue, 11 Nov 2025 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
A snake charmer from Ramraj was bitten by a cobra by the Saharanpur rescue team, resulting in his death.
मृतक सिकंदर नाथ की फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) बहसूमा।
परिजनों का रामराज चौकी पर हंगामा, मृतक सपेरे सिकंदरनाथ का शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बहसूमा (मेरठ)। सहारनपुर में दवाई बेचने गए रामराज निवासी सपेरा जाति के दो सगे भाइयों में से बड़े भाई सिकंदर नाथ (31) के परिजनों ने वहां की रेस्क्यू टीम (वन विभाग) के पांच कर्मचारियों पर कोबरा सांप से डसवाने का आरोप लगाया। मंगलवार को सपेरा जाति के लोगों ने रामराज चौकी पर शव रखकर हंगामा किया। हंगामा करने वालों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई व मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग की। करीब 35 मिनट तक चले हंगामे के बाद थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने किसी तरह मामले को शांत किया।

जनपद मुजफ्फरनगर के गांव रामराज निवासी सपेरा जाति के दो सगे भाई सिकंदर नाथ और उसका छोटा भाई करणनाथ बीते सोमवार की सुबह 7:30 बजे जनपद सहारनपुर के थाना क्षेत्र बिहारीगढ़ के गांव दिनेशपुर में अपनी दवाई आंखों का सुरमा व दांतों की दवाई अपनी बोलेरो कार से बेचने गए थे। यह दवाई बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन


मृतक के भाई करणनाथ ने बताया कि दिनेशपुर गांव के पास पांच अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। उनकी जैकेट पर रेस्क्यू टीम लिखा था। आरोप है कि उन्होंने उसके भाई सिकंदरनाथ के हाथ में कई बार कोबरा सांप से डसवाया। उसे एक घंटे तक वहीं जबरन बैठाए रखा। इस दौरान उसके पूरे शरीर में जहर फैल गया। रेस्क्यू टीम के कर्मचारी कहते रहे कि जब तुम दूसरे के कटवाते हो तो अब बताओ कैसे बचाओगे। वह भाई सिकंदर को बेहोशी की हालत में बिजनौर में चिकित्सक के पास लेकर पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। वह मेरठ स्थित लोकप्रिय अस्पताल में लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपेरों के परिजनों ने मंगलवार को रामराज स्थित पुलिस चौकी पर सिकंदरनाथ का शव रखकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने व परिवार को आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग करते हुए हंगामा-प्रदर्शन किया गया। थाना प्रभारी ने मृतक के परिजनों को तहरीर देने व प्रशासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर मामले को शांत किया। इस दौरान मृतक की पत्नी ऊषा कई बार बेहोश हुई। मृतक के तीन बेटी मानसी, सिया, दिशा व एक पुत्र नाहरनाथ है। मृतक की पत्नी आठ माह की गर्भवती भी है।


बयान....
घटनास्थल सहारनपुर जनपद का है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद संबंधित थाना क्षेत्र को रिपोर्ट भेजी जाएगी। -पंकज लवानिया, सीओ, मवाना

मृतक सिकंदर नाथ की फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) बहसूमा।

मृतक सिकंदर नाथ की फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) बहसूमा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed