फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A short circuit caused a massive fire in the house, burning the daughter's wedding items.

Meerut News: शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग, बेटी की शादी का सामान जला

Mon, 27 Apr 2026 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a massive fire in the house, burning the daughter's wedding items.
घटना के समय पर कोई नहीं था मौजूद, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी


मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री एफ- ब्लॉक में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से फल विक्रेता प्रेम सिंह के मकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। एक जून को उनकी बेटी की शादी है। घर में रखा शादी का सामान व एक लाख रुपये भी जल गए। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जिससे कारण शुरुआती आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर पड़ोसियों की भीड़ एकत्र हो गई।
शास्त्रीनगर एफ-ब्लॉक निवासी प्रेम सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह कुटी चौराहे पर फल की दुकान करते हैं। सोमवार को परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे, जबकि उनका बेटा अभिषेक बागपत में होमगार्ड की परीक्षा देने गया था। इसी बीच पूर्वाहन करीब साढ़े ग्यारह बजे मकान की पहली मंजिल पर तेज धमाके के साथ चिंगारी निकली। पड़ोसियों ने मकान के अंदर से धुआं उठते हुए देखा। उन्होंने फल विक्रेता को सूचना दी और खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया ,लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें आसमान तक उठने लगीं। इस दौरान दो तेज धमाकों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार 1 जून को उनकी बेटी की शादी है और घर में तैयारियां चल रही थीं। आग में शादी के लिए रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, घरेलू सामान और अलमारी में रखे करीब एक लाख रुपये नकद जलकर राख हो गए। घटना के बाद परिवार का रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



-अंदर का नजारा देख परिजनों की आंखों में निकले आंसू

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद परिजनों ने अंदर का नजारा जाकर देखा तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार को संभाला। प्रेम सिंह ने बताया कि कई दिन से बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। शादी के लिए खरीदे गए कपड़े भी जल गए।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed