फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Shiv Barat procession was taken out in Mawana.

Meerut News: मवाना में शिव बरात शोभायात्रा निकाली

Sun, 04 Oct 2026 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
A Shiv Barat procession was taken out in Mawana.
भगवान श्री रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई शिव बारात शोभायात्रा का विधायक अमित अग्रवाल फीटा काटक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भगवान श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में रविवार को नगर में बैंडबाजों और मनमोहक झांकियों के साथ भव्य शिव बरात शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। नगर पालिका परिसर स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल और पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने प्रथम पूज्य श्रीगणेश का पूजन-आरती कर किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। शिव बरात तहसील रोड, पक्का तालाब, झारखंडी शिव मंदिर, रामबाग, थाना तिराहा, चौहान चौक, मोहल्ला मुन्नालाल और सुभाष चौक से होती हुई देर रात वापस रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। बरात में आठ बैंडबाजों की मधुर धुनों के साथ महाकाल आरती, ब्रह्माजी, बाहुबली हनुमान, महर्षि वाल्मीकि, लक्ष्मी-विष्णु, नारद मुनि, सप्तर्षि, कृष्ण-सुदामा और दूल्हा बने भोले शंकर की जीवंत झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। इस दौरान सुभाष दीक्षित, राजेंद्र चौहान, संजय शर्मा, चंद्रशेखर आजाद, रवि गोला, रविकांत कंसल, प्रज्ज्वल चौहान, सिद्धम जैन, दिव्यांशु रस्तोगी आदि कमेटी के पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भगवान श्री रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई शिव बारात शोभायात्रा का विधायक अमित अग्रवाल फीटा काटक

भगवान श्री रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई शिव बारात शोभायात्रा का विधायक अमित अग्रवाल फीटा काटक

भगवान श्री रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई शिव बारात शोभायात्रा का विधायक अमित अग्रवाल फीटा काटक

भगवान श्री रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई शिव बारात शोभायात्रा का विधायक अमित अग्रवाल फीटा काटक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed