{"_id":"5a044fe24f1c1bd0408b5926","slug":"a-ruckus-in-the-beloved-police-station-on-the-insistence-of-marriage-lover-locked-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने शादी की जिद पर थाने में किया हंगामा, प्रेमी को कराया जेल में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने शादी की जिद पर थाने में किया हंगामा, प्रेमी को कराया जेल में बंद
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
मुजफ्फरनगर में किशोरी ने गांव के युवक से शादी करने की जिद पर थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं युवक के इंकार करने पर किशोरी ने युवक को हवालात में बंद करा दिया। परिजनों ने किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी करने की जिद पर अडिग रही। इसके बाद में युवक ने तीन साल बाद किशोरी से शादी को लिखित में दिया, तब कहीं जाकर वह मानी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
पढ़ें : प्रेमिका के सिर चढ़ा आशिकी का भूत, विवाहित युवक के घर पहुंच जिद पर अड़ी
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी बृहस्पतिवार को गांव के ही युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। परिजनों ने उसको काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। मामला थाने तक जा पहुंचा। किशोरी ने शादी करने की जिद करते हुए थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। किशोरी के साथ युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया था। किशोरी ने युवक को हवालात में बंद करा दिया। थाने में दोनों परिवारों से लोग थाने पहुंच गए थे। परिजन किशोरी को बार बार समझाते रहे, इसके बावजूद वह अपनी जिद पर अडिग रही। थाने में काफी देर तक किशोरी ने हंगामा किया। बाद में समझाने पर किशोरी इस बात के लिए राजी हुई कि अगर युवक उसको लिखित में यह लिखकर दे कि वह तीन साल बाद उससे ही शादी करेगा, तो वह मान जाएगी। परिजनों के कहने पर युवक ने शादी करने के लिए एक पत्र लिखा और किशोरी को थमाया। इसके बाद ही किशोरी मान गई। दोनों परिवारों में समझौता होने के बाद पुलिस ने युवक को हवालात से छोड़ दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/