फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A report has been filed against seven people in a house dispute in Mawana

मवाना में मकान के विवाद में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 31 May 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against seven people in a house dispute in Mawana
मवाना। मकान के विवाद में पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को एक पक्षीय कार्रवाई करने, महिलाओं को बिना महिला कांस्टेबल के थाने लाने के मामले में थाने में हंगामा हो गया था। भाजपा, विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीन तहरीर दी थी। इनमें से एक तहरीर पर सात लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी विकास गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दी तहरीर में बताया था कि उसने मोहल्ला कल्याण सिंह में एक मकान खरीदने के बाद 29 मई, 2024 कब्जा ले लिया था। बृहस्पतिवार को वह मकान की सफाई करने गए थे। दूसरे पक्ष ने उन्हें मकान में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। सूचना पर पुलिस को बुलाकर ताला खुलवाया। दूसरे पक्ष का आरोप था कि उक्त लोगों ने मकान पर कब्जा कर लिया। इस पर पुलिस विकास गुप्ता व उसके परिवार की महिलाओं को थाने ले गई थी और इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

विकास गुप्ता पक्ष की महिलाओं के साथ अभद्रता करने आदि को लेकर भाजपा, विहिव व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी के खिलाफ थाने में जमकर हंगामा किया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था। विकास गुप्ता व उसकी पत्नी ईशा गुप्ता व भाकियू जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान ने थाना प्रभारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तीन तहरीर दी थी। इसमें विकास गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने कौसर, समर, नूरजहां, आजाद, मोहसिन, रुकसार, महताब व अन्य 8-10 लोगों पर मकान में बंधक बनाकर जलाने की बात कहने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed