फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A quarter of a month passed, the body of innocent Shagun was not found

Meerut News: सवा माह बीता, नहीं मिला मासूम शगुन का शव

Mon, 18 Nov 2024 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
A quarter of a month passed, the body of innocent Shagun was not found
भोपा। सवा माह पूर्व बेलड़ा गांव में पति-पत्नी ने अपनी नन्ही बच्ची की अंधविश्वास के चलते हत्या कर दी थी। शव को नहर में फेंकने की बात कही थी। पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को उसी समय जेल भेजा था। लेकिन आज तक बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका। अक्टूबर माह की आठ तारीख की रात की घटना है। बेलड़ा गांव निवासी गोपाल व उसकी पत्नी ममता ने अपनी लगभग सवा माह की बच्ची शगुन की अंधविश्वास के चलते गला दबाकर हत्या कर दी थी। ग्राम प्रहरी (चौकीदार) की सूचना पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हीं की निशानदेही पर बेलडा - सिकंदरपुर मार्ग से बच्ची के कपड़े बरामद किए थे। आरोपियों ने बच्ची के शव को नहर में फेंकने की बात कही थी। आरोपी बच्ची की मां और बाप जेल में है। आज तक बच्ची का शव नहीं मिल सका है। पुलिस का कहना है कि छोटी बच्ची थी। नहर में पानी अधिक था। उसे तलाशने का प्रयास भी किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीण घटना को तांत्रिक क्रिया से जोड़ रहे थे। पुलिस का कहना है कि गोपाल की शादी के समय बच्ची अपनी मां के गर्भ में थी। गोपाल को यह पसंद नहीं था। इसलिए गोपाल ने पत्नी के साथ मिलकर बेटी की हत्या की थी। पुलिस का यह भी कहना है कि जांच पड़ताल में तांत्रिक क्रिया के कोई प्रमाण नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed