{"_id":"6a92f45b63031c2a210eca30","slug":"a-proposal-was-put-forward-to-run-a-new-train-from-meerut-to-howrah-meerut-news-c-72-1-mct1004-158515-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ से हावड़ा तक नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ से हावड़ा तक नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा
विज्ञापन
दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलते भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी। स्रोत : स्वय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रेल मंत्री से मिलकर मेरठ से जुड़े कई सुझाव दिए
मेरठ-मवाना-हस्तिनापुर रेलवे लाइन की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर मेरठ क्षेत्र से संबंधित रेल व यातायात संबंधी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने मेरठ से हापुड़-कानपुर-प्रयागराज-पटना होते हुए हावड़ा तक नई ट्रेन चलाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि ट्रेन चलने से पश्चिमी यूपी के यात्रियों को पूर्वी भारत तक बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा। मेरठ-दिल्ली रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास के निर्माण की समस्या को उठाया। सांसद ने हापुड़ रेलवे लाइन के दोहरीकरण की मांग उठाई। सांसद के अनुसार रेल मंत्री ने इस कार्य पर विचार करने का आश्वासन दिया। सांसद ने दिल्ली-मेरठ रूट पर ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को होने वाली समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि इस रूट पर कई ट्रेनें दो घंटे तक देरी से चलती है, जिससे यात्री अपने कार्यस्थलों पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। मेरठ-मवाना-हस्तिनापुर रेलवे लाइन की मांग को भी रेल मंत्री के सामने उठाया। सांसद ने मेरठ-मुंबई गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन से पैदा हुई समस्याओं को भी रेल मंत्री के सामने रखा। पूर्व में यह ट्रेन मेरठ से रात्रि सवा नौ बजे चलकर अगली सुबह पांच बजे गंतव्य पर पहुंचती थी। इसी तरह अमृतसर से रात्रि नौ बजे चलकर सुबह पांच बजे मेरठ पहुंचती थी। अब ट्रेन मेरठ में दिन में लगभग तीन बजे चलती है और रात्रि साढ़े 12 बजे पहुंचती है। जबकि अमृतसर से शाम साढ़े सात बजे चलकर रात्रि में दो बजे मेरठ पहुंचती है। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिकूल समय से यात्रियों की संख्या पर भी असर पड़ा है। सांसद ने बताया कि रेल मंत्री ने सभी समस्याओं की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही।