फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A procession was taken out on the occasion of Maharishi Valmiki Jayanti.

Meerut News: महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली

Wed, 08 Oct 2025 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
A procession was taken out on the occasion of Maharishi Valmiki Jayanti.
सरूरपुर। कस्बा ​खिवाई में ममहर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर शोभा यात्रा में शामिल झांकी। संवाद
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

बुधवार को निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ स्थानीय वाल्मीकि मंदिर प्रांगण से हुआ। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए। यात्रा में महर्षि वाल्मीकि की शोभायमान झांकी, रामायण प्रसंगों का चित्रण, भक्ति गीतों की धुन और नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए विभिन्न बाजारों का भ्रमण करती हुई निकली। स्थानीय निवासियों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके काव्य रामायण और समाज में दिए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि ने अपने कर्म, ज्ञान और तप से समाज को नई दिशा दी और मानवता का आदर्श प्रस्तुत किया। शोभायात्रा के संचालन बंटी ने किया। कार्यक्रम का समापन मंदिर प्रांगण में भजन संध्या और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed