फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A poster of Beti Bachao, Beti Padhao was pasted at ultrasound center, but gender test was being done inside

Meerut: बाहर लगाया बेटी बचाओ का पोस्टर, अंदर कर रहे लिंग परीक्षण, पोल खुली तो हर कोई हैरान, छापामारी से हड़कंप

Fri, 09 Jun 2023 12:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Jun 2023 12:04 AM IST
सार

पोल खुली तो हर कोई हैरान रह गया: जिस अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर बेटी बचाओ का पोस्टर लगा हुआ था, उसके अंदर लिंग परीक्षण करते पकड़े गए। यहां छापामारी से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
A poster of Beti Bachao, Beti Padhao was pasted at ultrasound center, but gender test was being done inside
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में प्रखर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर दो पोस्टर लगे हैं। एक पर लिखा है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। दूसरे बोर्ड पर लिखा है, गर्भधारण से पूर्व व प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण एवं चयन दंडनीय अपराध है। यहां पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। साथ ही मुखबिर योजना की पूरी जानकारी लिखी हुई है। आरोप है कि जहां यह लिखा है, इसी के अंदर कमरे में भ्रूण लिंग परीक्षण किया जा रहा था।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोनीपत की टीम ने पहले भी एक बार यहां छापा मारा था, लेकिन सूचना कहीं से लीक हुई और कार्रवाई नहीं हो पाई। काफी समय से यहां की शिकायत मिल रही थी। पिछले 25 सालों से यह अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहा है। हालांकि महिला चिकित्सक का कहना था कि आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sanjeev Jeeva: जीवा ने दवा बांटते-बांटते दिए घाव, साथी का अपहरण कर जुर्म की दुनिया में रखा कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए के डॉक्टर पहुंचे सिविल लाइंस थाने
महिला चिकित्सक के पकड़े जाने की सूचना पर आईएमए के पदाधिकारी सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अगर स्वास्थ्य विभाग वालों ने सही में पकड़ा है तो कार्रवाई करें, लेकिन अगर डॉक्टर को फंसाया जा रहा है, तो यह गलत है। 

यह भी पढ़ें: Shamli: कड़ी सुरक्षा में संजीव जीवा का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि, नहीं पहुंची पत्नी, देखिए तस्वीरें

थाने पहुंचने वाले चिकित्सकों में पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. तनुराज सिरोही, आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. जेवी चिकारा, डॉ. आशीष जैन और डॉ. संदीप जैन आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed