{"_id":"69fdf03dc632c9e00e043f3d","slug":"a-plumber-was-injured-when-a-car-collided-with-him-on-the-highway-and-he-jumped-ten-feet-and-fell-on-the-road-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107901-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाईवे पर कार की टक्कर से दस फीट उछल कर सड़क पर गिरा प्लंबर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाईवे पर कार की टक्कर से दस फीट उछल कर सड़क पर गिरा प्लंबर, घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोदीपुरम। दिल्ली देहरादून हाईवे पर शुक्रवार को मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गांव बटजेवरा निवासी जयकुमार दस फीट उछलकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हरिद्वार की ओर जा रही कार ने आगे चल रही साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के चलते कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। इसी दौरान मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल राहुल शर्मा एवं अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायल को सड़क से उठाकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायल जयकुमार प्लंबर का कार्य करता है और साइकिल से मोदीपुरम काम पर जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार कर्नाटक की थी और कार सवार हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- --