फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A person drinking beedi died due to burning in the fire, cremated without informing the police

बीड़ी पी रहे व्यक्ति की आग में जलने से मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

Fri, 29 Oct 2021 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
A person drinking beedi died due to burning in the fire, cremated without informing the police
बीड़ी पी रहे व्यक्ति की आग में जलने से मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

माछरा। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव सिसौली में बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक अविवाहित व्यक्ति की मौत जलने से हो गई। परिजनों का कहना है कि बीड़ी पीते समय कपड़ों में आग लगने से मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। मौके पर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी भेजी गई है।
गांव सिसौली निवासी महिपाल (52) पुत्र ब्रह्मपाल सिंह ठाकुर विवाहित था और अक्सर बीमार रहता था। वह अपने भाई विजयपाल के परिवार के साथ ही रहता था। सीओ किठौर चंद्रकांत मीणा ने ग्रामीणों व परिजनों से मिली जानकारी के बाद बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे महिपाल अपने बिस्तर में बैठा बीड़ी पी रहा था। अचानक बिस्तर में आग लग गई और वह जल गया। परिजनों ने जब तक उसे देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बिना पुलिस कार्रवाई के ही परिजनों ने उसके शव का गांव में श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सीओ किठौर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें महिपाल के बीमार होने की बात बताई। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले महिपाल ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सुभाष सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed