{"_id":"694c59a46f2e907b210e8a62","slug":"a-passport-was-obtained-using-fake-documents-and-an-fir-was-lodged-against-the-former-head-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1063501-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फर्जी दस्तावेज लगाकर बनवा लिया पासपोर्ट, पूर्व प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फर्जी दस्तावेज लगाकर बनवा लिया पासपोर्ट, पूर्व प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मेरठ। फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाने के मामले में परीक्षितगढ़ के सौंदक गांव निवासी पूर्व प्रधान वहाब के खिलाफ डीआईजी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि उनको जानकारी मिली थी कि पूर्व प्रधान वहाब के खिलाफ पंद्रह प्राथमिकी शहर और देहात के कई थानों में दर्ज हैं। आरोपी ने अपना नया पता दिल्ली जामिया नगर दर्शाकर उस पते पर पासपोर्ट बनवा दिया। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने पासपोर्ट निरस्त कराने के लिए पासपोर्ट अधिकारी को पत्र भेजा है।
-- -- -- -- -- -
सऊदी में नौकरी का झांसा दे ढाई लाख रुपये लिए, नहीं मिली नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मुजफ्फरनगर की रहने वाली महिला फरीदा ने बुधवार को एसएसपी डा. विपिन ताडा ने से शिकायत की है कि परीक्षितगढ़ के इकला रसूलपुर निवासी अफजाल ने उनके बेटे अदनान की नौकरी सऊदी अरब में लगवाने के लिए ढाई लाख रुपये ले लिए। बेटे को सऊदी अरब भेज दिया गया। अदनान ने उन्हें बताया कि जिस पते पर सऊदी अरब भेजा है वहां कोई नौकरी नहीं है। एसएसपी के आदेश पर परीक्षितगढ़ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसएसपी ने पुलिस को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। अदनान सऊदी अरब में भटक रहा है।
-- -- --
यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र की रहने वाली युवती से निकाह का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है। महिला ने एसएसपी से शिकायत की जिसके बाद परीक्षितगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस कार्यालय पहुंची युवती ने एसएसपी को बताया कि परीक्षितगढ़ के सौंदक निवासी माजिद उर्फ इसरार ने उनके साथ यौन शोषण किया है। निकाह करने से इन्कार कर रहा है और जान से मारने की धमकी देकर सऊदी अरब चला गया है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।