फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A old woman has died in car accident on highway in Meerut city

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने भाजपा नेत्री की सास को मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम, मचा कोहराम

Fri, 13 Oct 2023 04:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Oct 2023 04:31 PM IST
सार

Accident in Meerut : मेरठ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने भाजपा नेत्री की सास को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं, हादसे में घायल बुजुर्ग महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
A old woman has died in car accident on highway in Meerut city
मेरठ में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में हाईवे पर तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में भाजपा नेत्री की सास गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद घायल बुजुर्ग महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बुजुर्ग का अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहीं, बुधवार सुबह बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


श्रद्धापुरी फेस-2 निवासी रेखा पत्नी पवन भाजपा नेत्री है। भाजपा नेत्री के पति पवन ने बताया कि उनकी मां लगभग 60 वर्षीय शारदा देवी कैलाशी अस्पताल में चेकअप के लिए जाती थी। तीन दिन पूर्व उनकी मां कैलाशी अस्पताल में चेकअप के लिए जा रही थी। इसी बीच मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को बुजुर्ग महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बृहस्पतिवार सुबह थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज दिया। जिसमें एक कार बुजुर्ग महिला को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। वहीं, पीड़ित परिजनों ने चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।

यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई

थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। जांच के बाद आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed