फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A old woman dies of corona and 13 new patients found in Meerut

मेरठ में फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, अब मिले छह नए मरीज, एक वृद्ध महिला की मौत

Thu, 25 Feb 2021 03:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Feb 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
A old woman dies of corona and 13 new patients found in Meerut
मेरठ में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कोरोना खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 4604 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें तीन सैनिकों समेत कोरोना के छह मरीज मिले हैं। सभी नए केस हैं, जबकि 72 साल की वृद्धा की मौत हो गई है। मृतका मवाना रोड स्थित विजय लोक कॉलोनी की रहने वाली थीं। अब तक 409 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


सरधना आदर्श नगर की 72 साल की ही वृद्धा की मंगलवार को मौत हुई थी, हालांकि स्वास्थ्य विभाग की कोरोना सूची में उनका नाम नहीं था। बुधवार को उन्हें सूची में शामिल किया है। ये मरीज रजपुरा, डिफेंस कॉलोनी और माधवपुरम के रहने वाले हैं। वहीं जिला अस्पताल में काफी लोग बिना मास्क के दिखाई दिए।
विज्ञापन


मदरसा मदनिया में हुआ कोरोना टेस्ट
स्वास्थ्य विभाग ने हापुड़ रोड स्थित मदरसा जामिया मदनिया में बुधवार को छात्रों और शिक्षकों का कोरोना टेस्ट किया। कारी अफ्फान कासमी ने बताया कि मदरसे के 10 सदस्यों का कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। कोरोना टेस्ट निगेटिव आने पर मदरसे के छात्रों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिक्षिका हत्याकांड: घर में सेक्स रैकेट चलाते थे आरोपी पति और डॉक्टर, खुलेंगे कई और बड़े राज, तस्वीरें

मेडिकल में एंटीजन किट खत्म, मरीज परेशान 
मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच की एंटीजन किट खत्म हो गई हैं और ट्रूनेट किट एक माह पहले से खत्म है, जो अभी तक नहीं आई है। मेडिकल में फिलहाल सिर्फ आरटीपीसीआर जांच हो रही है, जो माइक्रोबायोलॉजी लैब में होती है। एंटीजन किट से 15 से 20 मिनट में और ट्रूनेट किट से एक से डेढ़ घंटे में रिपोर्ट आ जाती है। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि पहले स्वास्थ्य विभाग एंटीजन किट देता था, लेकिन अब विभाग ने किट नहीं दी हैं। मेडिकल कॉलेज को अपने स्तर से ही खरीदनी होंगी। फिलहाल जो जेल में बंदी जाते हैं या जिन लोगों का पोस्टमार्टम होता है उनकी एंटीजन से जांच की व्यवस्था है। वहीं करीब साढ़े चार हजार सैंपल की जांच माइक्रोबायोलॉजी लैब में रोजाना होती है लेकिन कोरोना के फिर से बढ़ने के अंदेशे और अलर्ट होने के बावजूद एंटीजन किट का खत्म हो जाना होना गंभीर विषय है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed