फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ शिक्षिका हत्याकांड: घर में सेक्स रैकेट चलाते थे आरोपी पति और डॉक्टर, खुलेंगे कई और बड़े राज, तस्वीरें

Thu, 25 Feb 2021 01:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Feb 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
Meerut Teacher Murder Case News: A big disclosure has been in woman teacher murder case that the accused husband and doctor was made run sex rackets in the house
मेरठ: शिक्षिका चंदा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शिक्षिका की हत्या के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। शास्त्री नगर में शिक्षिका की हत्या में आरोपी पति टेंट व्यापारी संजय लूथरा और डॉक्टर रजत भारद्वाज घर में सेक्स वर्करों को बुलाकर गलत काम कराते थे। शिक्षिका विरोध करती थी। इन्हीं कारणों से उसकी हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में यह खुलासा किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया। यहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। 

Meerut Teacher Murder Case News: A big disclosure has been in woman teacher murder case that the accused husband and doctor was made run sex rackets in the house
महिला टीचर की हत्या का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

शास्त्री नगर सेक्टर दो निवासी संजय लूथरा ने तीन दिन पहले पत्नी चंदा की हत्या कर दी थी। हत्या में संजय का दोस्त डॉ. रजत भारद्वाज भी शामिल था। नौचंदी पुलिस ने संजय लूथरा को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट ना होने पर थाने से क्लीन चिट दे दी थी। मायके वालों की शिकायत पर एसएसपी ने जांच करा दी। संजय के मोबाइल में एक फोटो मिला, जिसमें डॉक्टर महिला की गला दबाकर हत्या करता नजर आ रहा है। इसी फोटो के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार किया। 

Meerut Teacher Murder Case News: A big disclosure has been in woman teacher murder case that the accused husband and doctor was made run sex rackets in the house
आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

वहीं बुधवार को दोनों से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार संजय और डॉ. रजत गहरे दोस्त हैं। संजय की पत्नी शिक्षिका थी। चंदा बच्चों को पढ़ाने के लिए जब स्कूल में जाती थी, तभी संजय और रजत सेक्स वर्करों को घर पर बुलाते थे। इसकी जानकारी लगने पर चंदा ने कई बार विरोध किया। दो महीने से दोनों चंदा को मारने के के लिए प्लान बना रहे थे। अपने प्लान के मुताबिक, संजय ने चंदा को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर रात में मिलकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Teacher Murder Case News: A big disclosure has been in woman teacher murder case that the accused husband and doctor was made run sex rackets in the house
आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा बरामद सामान
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर तकिया, नशीला पदार्थ, कपड़े बरामद किए। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपी कोर्ट में पेश कर दिए, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। पुलिस ने बरामद किए गए सामान को फॉरेंसिक लैब में भेजने की तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन
Meerut Teacher Murder Case News: A big disclosure has been in woman teacher murder case that the accused husband and doctor was made run sex rackets in the house
शिक्षिका का आईकार्ड - फोटो : अमर उजाला

पहले तलाक और फिर की कोर्ट मैरिज
संजय लूथरा के गलत आचरण के चलते शिक्षिका चंदा का उससे अक्सर विवाद रहता था। वर्ष 2015 में दोनों के बीच तलाक भी हो गया था। बाद में संजय ने अपने परिजनों के साथ खतौली उसके मायके में जाकर माफी मांगी और फिर दोबारा से चंदा से कोर्ट मैरिज की। लेकिन संजय ने गलत काम नहीं छोड़े। उसने दोस्त रजत के साथ मिलकर पत्नी को मार दिया। 15 दिन पूर्व भी चंदा और संजय लूथरा के बीच मारपीट हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed