फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a od women murederp blood sprate in the farsh

डंडों से पीट पीटकर वृद्धा की हत्या, जमीन पर फैला खून ही खून

Fri, 03 Jul 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
a od women murederp blood sprate in the farsh
गांव मवी में वृद्धा का फाइल फोटो, जिसकी हत्या की गई। - फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़(मेरठ)। मवी गांव में बुधवार रात घर में अकेली सो रही वृद्धा की बदमाशों ने डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। ग्रामीणों का वारदात का पता सुबह चला। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। एसपी देहात, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने भी घटनास्थल पर जांच की। पुलिस प्रथम दृष्टया जमीन के विवाद में हत्या होना मानकर चल रही है। गुजरात में नौकरी कर रहे महिला के बेटों पर ही तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम मवी निवासी सत्यवती (80) पत्नी देवी शरण गांव में अकेली रहकर खेती करती है। महिला के दो बेटे अजितेश और राजीव गुजरात में एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। सत्यवती को बृहस्पतिवार को अपनी बेटी का सिंधारा लेकर खरखौदा स्थित ससुराल जाना था। इसके लिए उसने गांव के ही सुधीर की कार बुक कर रखी थी। सुधीर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह खरखौदा जाने के लिए उसने सत्यवती का फोन मिलाया, लेकिन वह रिसीव नहीं हुआ। इस पर वह वृद्धा के घर पहुंचा और दरवाजे पर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसने पड़ोसियों के साथ मकान की दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ सत्यवती का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। पास जाकर देखा तो महिला की लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एसपी देहात अविनाश पांडेय और सीओ सदर देहात बृजेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। वहीं फोन पर महिला को बेटों को भी जानकारी दी गई। उनके आने के बाद ही तहरीर दी जाएगी। पुलिस हत्या का कारण जमीन का विवाद मान रही है। एसपी देहात ने थाना पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले देवर से जीता था जमीन का मुकदमा
पुलिस के अनुसार मृतका का पति देवीशरण चार भाई हैं। इनमें महावीर, रुघन और महेंद्र है। इनमें अविवाहित रुघन की मौत होने के बाद महावीर ने उसकी जमीन अपने नाम करा ली थी। देवीशरण के मरने के बाद उसकी पत्नी सत्यवती ने महेंद्र पर रुघन की जमीन का तिहाई हिस्सा मिलने का न्यायालय में मुकदमा किया था। डेढ़ साल पहले सत्यवती ने महेंद्र से मुकदमा जीत लिया था। इसके बाद सत्यवती ने तिहाई जमीन फसल की बुवाई शुरू करा दी। कुछ समय पहले महेंद्र ने फसल को खुर्द बुर्द कर दिया था। वृद्धा ने महेंद्र के खिलाफ फसल खुर्दबुर्द करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जमीनी विवाद के चलते हत्या होना मानकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का था रो रोकर बुराहाल
महिला की बेटी अंजू को जैसे ही मां की हत्या की खबर लगी तो वह आनन फानन में अपने मायके पहुंची। मकान में खून पड़ा देख अंजू की चीख निकल गई और वह बेहोश हो गई। गांव की महिलाओं ने अंजू को किसी तरह संभाला। अंजू का रो रोकर बुरा हाल था।

 वृद्धा की हत्या पर परिजन विलाप करते हुए।

वृद्धा की हत्या पर परिजन विलाप करते हुए।- फोटो : PARIKESHGARH

 वृद्धा की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात।

वृद्धा की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात।- फोटो : PARIKESHGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed