फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A new panel of BJP workers will be formed.

Meerut News: नए सिरे से बनेगा भाजपा कार्यकर्ताओं का पैनल

Sat, 17 Jan 2026 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
A new panel of BJP workers will be formed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा में नगर निकायों में सभासद और पार्षद मनोनीत करने के लिए कार्यकर्ताओं का नया पैनल तैयार होगा। मेरठ जिला और महानगर के कार्यकर्ताओं के नाम जानने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल मेरठ आ रहे हैं।
हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में वे भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करके कार्यकर्ताओं के नाम पर विचार करेंगे। अपने समर्थकों के नाम पैनल में शामिल कराने के लिए पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी डटे हुए हैं। इसके साथ ही विभिन्न आयोगों, निगमों, बोर्डों, समितियों में भाजपा कार्यकर्ताओं के समायोजन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

इसके लिए जिला व महानगर संगठन इकाईयों से कार्यकर्ताओं के नाम मांगे जा रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि फरवरी तक मनोनीत सभासद व पार्षदों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही आयोगों के खाली पदों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं का समायोजन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed