फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A new building for the Primary Health Centre will be constructed in Harra.

Meerut News: हर्रा में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन

Mon, 31 Aug 2026 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
A new building for the Primary Health Centre will be constructed in Harra.
- भवन निर्माण के लिए करीब 3.47 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पंचायत हर्रा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रा के भवन निर्माण के लिए करीब 3.47 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी है। परियोजना का क्रियान्वयन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय वर्धन तोमर ने उपजिलाधिकारी सरधना और नगर पंचायत हर्रा के अधिशासी अधिकारी को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने नगर पंचायत बोर्ड से प्रस्ताव पारित कराकर एसडीएम की आख्या के साथ पत्रावली जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है। शासन स्तर से प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, पेयजल, खेल, कृषि, महिला एवं बाल विकास समेत अन्य सामाजिक क्षेत्रों में एक करोड़ रुपये या उससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं के प्रस्ताव मांगे गए थे। इसी क्रम में सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद की ओर से हर्रा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकृत किया।
विज्ञापन


भूमि की मांगी गई आख्या
जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। पत्र में बताया गया कि प्रस्तावित भूमि पर पहले से स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। यदि भवन निर्माण के लिए नई भूमि चयनित की गई है तो नगर पंचायत बोर्ड से प्रस्ताव पारित कराने के साथ एसडीएम सरधना की आख्या भी प्रस्तुत करनी होगी। एडीएम ने निर्देश दिए हैं कि नगर पंचायत बोर्ड से प्रस्ताव और एसडीएम की आख्या प्राप्त कर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed