फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A motorcyclist died after being hit by a truck at Kharoli intersection.

Meerut News: खड़ौली चौराहे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 20 Dec 2025 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
A motorcyclist died after being hit by a truck at Kharoli intersection.
- दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित ब्लैक स्पॉट पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहारदून हाईवे पर ब्लैक स्पॉट खड़ौली चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी 23 वर्षीय फैजान पुत्र फकरूद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी फैजान मोहिउद्दीनपुर में एक कंपनी में कर्मचारी था। शाम के समय फैजान बाइक पर घर की ओर जा रहा था। शोभापुर फ्लाईओवर के पास खड़ौली चौराहे पर एक बाइक में टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार ट्रक ने फैजान की बाइक को भी टक्कर मार दी थी। हादसे में फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पेट और छाती में चोट लगी।
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे के बाद अन्य राहगीरों की भीड़ जुट गई लेकिन ट्रक चालक भाग निकला। यह ट्रक दिल्ली की ओर से आ रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने फैजान को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ देर जांच के बाद ही चिकित्सकों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। सीओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed