{"_id":"6a998ae177dd8994d508d3ac","slug":"a-memorandum-was-submitted-in-protest-against-the-police-lathi-charge-on-sanitation-workers-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113336-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सफाई कर्मचारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सफाई कर्मचारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
अखिल भारतीय सफाई मजदर कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने हिसार (हरियाणा) में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और लात-घूंसों के प्रहार की कड़े शब्दों में निंदा की है।
संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया कि हरियाणा के हिसार में नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने मौलिक अधिकारों और ट्रेड यूनियन नियमों का उल्लंघन करते हुए महिला व पुरुष सफाई कर्मचारियों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है।
संगठन ने मांग की है कि लाठीचार्ज में घायल पुरुष व महिला सफाई कर्मचारियों को सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ न्यायिक अधिकारियों की समिति गठित कर निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई कर उन्हें तुरंत निलंबित किया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चांवरिया, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, अध्यक्ष मनोज सूद, सचिव राकेश कुमार, सुनील, अंकुर, अंकित, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आदि संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।