फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A memorandum was submitted against the non-vegetarian shops near the temple

मंदिर के पास मांसाहारी दुकानों के विरोध में ज्ञापन दिया

Fri, 02 May 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted against the non-vegetarian shops near the temple
सरधना। भाजपा सरधना मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मिलकर रात 11 बजे के बाद खुलने वाली दुकानों को पूर्ण बंद कराने की मांग की है। व्यापारिक संगठन ने रात 11 बजे के बाद दुकानें खोलने के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने को अनुचित बताया। एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार किसी भी धार्मिक स्थान की 100 मीटर की परिधि में आने वाली मांस की दुकानों को बंद करने और उन्हें स्थानांतरण करने के विषय में आवश्यक कार्रवाई की मांग रखी। कस्बे की पुलिस चौकी के नजदीक स्थित हनुमान मंदिर के आसपास मांस की दुकानों का निरीक्षण कराते हुए क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई का प्रस्ताव रखा। बताया कि नगर में देर रात तक बाजार खुलना सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन, सभासद शानू जैन, मंगू प्रधान, ललित गुप्ता, वीरेंद्र सैनी, मोहित त्यागी, सुमित कुमार, दीपक जैन, ऋषभ जैन, मुदित माहेश्वरी, अर्जुन विश्वकर्मा, आशीष भरत, काव्य बंसल, शिव कुमार, विनोद कश्यप, संतराम सैनी, राहुल पाल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed