{"_id":"68c040e23fb253ee5a0a387a","slug":"a-memorandum-was-given-to-the-sdm-in-the-name-of-the-cm-to-help-the-flood-victims-mawana-news-c-40-1-smrt1041-110027-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता पूर्व मंत्री के साथ सीएम के नाम एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ सीएम के नाम एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें हस्तिनापुर विधानसभा के किसान-मजदूर और बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा कि हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में अनेकों अनेक गांवों में बाढ़ के पानी का प्रकोप चल रहा है। इस कारण किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। किसान-मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं। बाढ़ के पानी ने किसान-मजदूर के मकानों को भी पूरी तरह समाप्त कर दिया है। उनके पास रात बिताने का ठिकाना भी नहीं बचा है। पशुचारे का अभाव है।
ज्ञापन में मांग की है कि हस्तिनापुर किसान सभा क्षेत्र के गांवों के किसानों व मजदूरों को फसल का मुआवजा दिलाया जाए। बिजली बिल माफ किए जाएं। बाढ़ पीडितों के मकान बर्बाद हो गए हैं, उन्हें 100-100 वर्ग गज के प्लाट व निर्माण के लिए 10 लाख रुपये दिलाए जाएं। मृत पशुओं की भी जांच कराकर आर्थिक मदद की जाए। ज्ञापन देने वालों में निर्मित यादव, कृष्ण पाल यादव, शाकिर फरीदी, जावेद अनवी, रफी सलमानी, ब्रह्म सिंह यादव, अभिषेक यादव आदि थे।