फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A massive surge of faith at the Pandeshwar Mahadev Temple.

Meerut News: पांडेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 03 Aug 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
A massive surge of faith at the Pandeshwar Mahadev Temple.
प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में परिजनों के साथ जलाभिषेक करते बच्चे स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। सावन के पहले सोमवार पर ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर पूरी तरह शिवमय हो गई। प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव का विधिविधान से पूजन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में दर्शन और जलाभिषेक की समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के महंत मंगलागिरी महाराज ने बताया कि सावन मास भगवान शिव का सर्वाधिक प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान श्रद्धा और विश्वास के साथ जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन


पांडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांडव टीले पर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया और माता जयंती के दर्शन कर परिवार की मंगलकामना की। मंदिर परिसर में दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने श्रद्धालुओं को मंदिर के पौराणिक इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी दी। सावन के पहले सोमवार पर यहां विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। वहीं कस्बे के अन्य शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में परिजनों के साथ जलाभिषेक करते बच्चे स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में परिजनों के साथ जलाभिषेक करते बच्चे स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में परिजनों के साथ जलाभिषेक करते बच्चे स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में परिजनों के साथ जलाभिषेक करते बच्चे स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में परिजनों के साथ जलाभिषेक करते बच्चे स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में परिजनों के साथ जलाभिषेक करते बच्चे स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed