फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A massive surge of devotion at Aughadnath Temple; the shrine reverberates with chants of 'Bam-Bam Bhole'.

Meerut News: औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय

Mon, 03 Aug 2026 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
A massive surge of devotion at Aughadnath Temple; the shrine reverberates with chants of 'Bam-Bam Bhole'.
सावन के पहले सोमवार को बाबा औघड़नाथ मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
सावन के पहले सोमवार पर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक कर मांगी परिवार की खुशहाली, व्रत रखा
विज्ञापन

गंगाजल से अभिषेक, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन से गूंजे मंदिर परिसर
कांवडिये भी जलाभिषेक करने पहुंचे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ गया। बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। श्रद्धालुओं के अलावा कांवड़ियां भी पहुंचे और बम-बम भोले के जयघोष के साथ भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया।
औधड़नाथ मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी जलाभिषेक के लिए पहुंचे।श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी एवं पंचामृत से अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक और पुष्प अर्पित किए। मंदिर समिति ने जलाभिषेक करने के लिए लाैटों की व्यवस्था की थी। पूरे सावन व्रत रहने और नंगे पांव चलने की शपथ लेने वाली सैकड़ों महिलाएं सूर्योदय के साथ मंदिर पहुंची और जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर को केसरिया ध्वजों से सजाया गया। भगवान शिव और माता पार्वती का स्वरूप हर किसी को आनंदित कर रहा था।
विज्ञापन

सदर बिल्वेश्वर महादेव मंदिर, सूरजकुंड बाबा मनोहरनाथ मंदिर, नगर निगम झारखंडेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में दिनभर रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, शिव चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों से सजाया गया। शिविरों में श्रद्धालुओं को भोजन, पेयजल, शरबत, चिकित्सा सहायता और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से निगरानी, यातायात डायवर्ट किया
औघड़नाथ मंदिर में व्यवस्था बनाने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। आने और जाने के अलग रास्ते बनाए गए थे। मुख्य द्वार के अलावा अंदर भी बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। सीसीटीवी से पुलिस निगरानी कर रही थी। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की गई। पुलिस ने नैंसी चौराहा, दर्शन एकेडमी, एमएचएच रोड पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात को सुबह और शाम प्रतिबंधित रखा।

सावन के पहले सोमवार को बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed