फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A massive surge of devotees at Firozpur Mahadev Temple; the premises echoed with chants of 'Har-Har Mahadev'.

Meerut News: फिरोजपुर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Mon, 03 Aug 2026 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
A massive surge of devotees at Firozpur Mahadev Temple; the premises echoed with chants of 'Har-Har Mahadev'.
बहसूमा। पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर क्षेत्र के पौराणिक एवं प्रसिद्ध सिद्धपीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर में आस्था का अथाह जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी पंक्तियों में जुटना शुरू हो गए थे। दिनभर हर-हर महादेव जय शिव शंभू और बोल बम के गगनभेदी जयघोष से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प एवं फल अर्पित कर विधिविधान से शिव पूजन किया। भक्तों ने भोलेनाथ से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिर में कांवड़ियों, महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने भी पंक्तिबद्ध दर्शन कराने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया। भव्य महाआरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लेकर पुण्य लाभ कमाया। इस मौके पर व्यवस्थाएं बनाने में मंदिर समिति के सदस्य हरजिंदर सिंह, रकम सिंह, लाखन सिंह और देवेंद्र प्रधान, आकाश कोहली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed