फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A massive fire broke out in a gas warehouse, two women saved their lives by jumping from the roof.

Meerut News: गैस गोदाम में लगी भीषण आग, दो महिलाओं ने छत से कूदकर बचाई जान

Sun, 26 Jan 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a gas warehouse, two women saved their lives by jumping from the roof.
दोनों महिलाएं गिरने से घायल, एक सिलिंडर फटा, 12 में लगी आग
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने आग पर लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
गोदाम में 826 घरेलू, 70 ऑक्सीजन व 178 कॉमर्शियल सिलिंडर रखे थे
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। पावली खास रोड पर एचपी गैस गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे आग लग गई। कुछ ही देर में गैस गोदाम में रखे 12 सिलिंडरों ने आग पकड़ ली। भीषण आग में एक सिलिंडर फट गया। गोदाम में के उपर कमरे में रहीं दो महिलाओं ने कूदकर जान बचाईं, लेकिन वह इस प्रयास में घायल हो गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पावलीखास रोड पर नीलकंड कॉलेज के पास सूरजकुंड निवासी नवीन अग्रवाल का एचपी का गैस गोदाम है। दौराला निवासी इमरान गोदाम इंचार्ज है। इमरान ने बताया कि वह अपनी पत्नी रुखसार व सलज रेशमा और दो बच्चों के साथ गोदाम में ऊपर बने कमरे में रहता है। गोदाम में 826 घरेलू सिलिंडर, 70 सिलिंडर ऑक्सीजन व 178 कॉमर्शियल सिलिंडर रखे थे। शुक्रवार रात अचानक से गैस गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। एक सिलिंडर ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन

आग की ऊंची लपटें देख इमरान व उसके परिवार घबरा गया। इमरान व उसका परिवार कुछ समझ पाता। इसी बीच गैस गोदाम में रखे 12 सिलिंडर ने भी तेजी से आग पकड़ ली। इमरान अपने बच्चों को लेकर समय रहते कमरे से नीचे जाकर गोदाम से बाहर आ गया। आग बढ़ने के कारण परिवार की दोनों महिलाओं ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। छत से कूदने की वजह से दोनों महिलाएं घायल हो गईं। हालांकि बताया गया है कि वह खेत की ओर कूदीं थीं। सूचना पर कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम व दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां भी घटनास्थल पर आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं घायल महिलाओं को पुलिस ने पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। आग लगने के कारण गैस गोदाम की दीवारों पर दरारें आ गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल तहरीर नहीं आई है। तहरीर के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed