फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A massive fire broke out due to short circuit in a populated Pattal factory.

Meerut News: आबादी के बीच पत्तल फैक्टरी में शाॅर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

Tue, 05 Nov 2024 03:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out due to short circuit in a populated Pattal factory.
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव नानू में संचालित दोना पत्तल बनाने की फैक्टरी में शाॅर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से मशीन, तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गया। इसमें करीब 15 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव नानू में साजिदा पत्नी अनीस की दोना पत्तल बनाने की फैक्टरी है। अनीस ने बताया कि रविवार देर रात वह फैक्टरी में काम कर रहा था। रात करीब तीन बजे मशीन के पास शाॅर्ट सर्किट हुआ। इससे पूरी फैक्टरी में आग लग गई। उसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पलभर में आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की लपटें व धुएं का गुब्बार उठने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जाग गए और घरों में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पूरा माल व मशीन जलकर राख हो गई। समय पर आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास के घर आग की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि घटना के संबंध में मिली तहरीर पर थाना पुलिस को जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम सरधना महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि तहसीलदार प्रशासन की टीम आबादी के बीच चल रही फैक्ट्रियों चिह्नित कर कार्रवाई करेगी।

अनदेखी से आबादी के बीच चल रही फैक्टरी
स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते गांव में आबादी के बीच नानू स्थित मकान में यह फैक्टरी चल रही है। आग लगने से कई मकान चपेट में आने से बच गए। ग्रामीणों ने आग के दौरान परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। यदि आग आसपास के मकानों को चपेट में लेती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। फैक्टरी संचालक अनीस ने बताया कि उसकी पत्नी साजिदा के नाम से फर्म पंजीकृत है। नियमों की अवहेलना करते हुए भरी आबादी में फैक्टरी संचालन होने से सवाल उठ रहे हैं। आग लगने की घटना के बाद विभाग हरकत में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed