{"_id":"68dafa6da80b87d02d0cea27","slug":"a-mason-was-killed-by-18-blows-with-a-brick-in-15-seconds-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109872-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ईंट से 15 सेकंड 18 वार कर राजमिस्त्री को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ईंट से 15 सेकंड 18 वार कर राजमिस्त्री को मार डाला
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव भूनी में युवक की हत्या के विरोध में हंगामा करते भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के क
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के भूनी गांव में रविवार देर रात राजमिस्त्री पवन (29) पुत्र वेद प्रकाश को गांव के ही सोनू त्यागी उर्फ मोतीलाल ने रंजिश में ईंट से 15 सेकंड में 18 वार कर मार डाला। ये वारदात सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है। पुलिस ने हत्या, एससी-एसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार शाम जब मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया तो ग्रामीणों का आक्रोशित हो गए। उन्होंने प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मृतक के भाई अमित ने बताया कि रविवार को दिन में पवन का सोनू त्यागी से विवाद हुआ था। पवन मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित कंपोजिट विद्यालय में निर्माण कार्य कर रहा था। पवन पहले निर्माण कार्य के लिए सोनू त्यागी व उसके भाई विक्की उर्फ विकास की दुकान से रोड़ी, डस्ट व सीमेंट आदि खरीदता था लेकिन कुछ दिन से उसने कहीं और से यह सामान लेन शुरू कर दिया था। इस बात से नाराज होकर आरोपी का भाई विक्की उर्फ विकास वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। तभी आरोपी सोनू भी वहां आ गया और अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया। रविवार रात पवन घर के बाहर के बाहर डेयरी के चबूतरे पर सो रहा था। रात लगभग दो बजे आरोपी वहां आया। आरोपी के डेयरी के पास रखी एक ईंट उठा ली। इसके बाद आरोपी ने पवन के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। इससे पवन की मौके पर ही मौत हो गई।
दम तोड़ने तक वार करता रहा आरोपी
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज में दिख रही है। पुलिस ने डीवीआर और फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोनू तब तक वार करता रहा जब तक पवन ने दम नहीं तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी सोनू त्यागी को सोमवार सुबह कदम पब्लिक स्कूल के पास बंबे के किनारे स्थित खेत से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी को जल्द ही पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। फुटेज में अकेला आरोपी दिख रहा है। वारदात में उसके भाई या किसी अन्य की संलिप्ता की भी जांच की जा रही है।
एसडीएम के आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार
सोमवार दोपहर शव गांव लाया गया तो परिजन का रोकर बुरा हाल हो गया। भीम आर्मी, बीएसपी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यालय ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायत व सुरक्षा की मांग की। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से मृतक के परिवार के लिए 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार को लाइसेंसी हथियार दिलाने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की। सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन लोग एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। लगभग डेढ़ घंटे बाद एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।