{"_id":"653230b6d706b87dc50ccc86","slug":"a-man-killed-his-wife-by-slitting-her-throat-on-suspicion-of-illicit-relations-in-meerut-2023-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, 35 साल पहले हुई थी शादी, चरित्र पर करता था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज वारदात: पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, 35 साल पहले हुई थी शादी, चरित्र पर करता था शक
Fri, 20 Oct 2023 01:18 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:18 PM IST
सार
Murder in Meerut : मेरठ में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस, Meerut Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाटव गली में पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार देर रात दो बजे की है। बताया गया कि पत्नी रात में सो रही थी, इसी दौरान पति ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वहीं, सुबह को मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सतलीव की शादी 35 साल पहले जाटव वाली गली निवासी इसरार से हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं। लेकिन पति-पत्नी में आए दिन विवाद रहता था। बताया जा रहा है कि इसरार पत्नी पर शक करता था। इसके चलते ही उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लहू मांगे इंसाफ: ये पांच लाशें चीख-चीखकर दे रहीं गवाही, पर पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खेल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, इसरार स्कूल संचालक है और तारापुरी में स्कूल चलाता है। उधर, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: कांस्टेबल बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों को नहीं हुआ यकीन, बिलखते हुए उन्नाव के लिए रवाना
यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: कांस्टेबल बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों को नहीं हुआ यकीन, बिलखते हुए उन्नाव के लिए रवाना