{"_id":"5e10f02f8ebc3e87c0698552","slug":"a-man-injured-in-atack-meerut-news-mrt4621430186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर युवक पर हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर युवक पर हमला, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी न देने पर युवक पर हमला, गंभीर
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रंगदारी न देने पर एक हिस्ट्रीशीटर के भतीजों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायल के परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
ब्रह्मपुरी के खत्ता रोड निवासी छोटे पुत्र अजीज का मोहम्मद मियां कॉलोनी निवासी युवकों से पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित युवक का आरोप है कि एक हिस्ट्रीशीटर के तीन भतीजे उससे रंगदारी में पांच हजार रुपये की मांग कर रहे थे। आरोपियों ने छोटे पर सट्टा खेलने का भी आरोप लगाया था। छोटे ने आरोपियों को रंगदारी देने से मना कर दिया। शनिवार शाम आरोपी युवकों ने कॉल कर छोटे को खत्ता रोड पर बुलाया। जब वह मौके पर पहुंचा तो बाइक से तीनों आरोपी भी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की तो हमलवार भाग निकले। गर्दन में चाकू लगने से युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह का कहना है दोनों पक्षों में लेनदेन का विवाद है। सट्टे की बात सामने नहीं आई है। तहरीर के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।