फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a man found good wishes for his work

कर्मों के आधार पर मनुष्य को मिलता है फल

Tue, 14 Jul 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
a man found good wishes for his work
हस्तिनापुर। जंबूद्वीप में स्थित कमल मंदिर में भगवान महावीर की श्वेतवर्ण का मनोकामना सिद्धि विधान किया गया। जिसमें प्रात:काल भगवान महावीर की श्वेतवर्णी प्रतिमा के मस्तक पर अनेक द्रव्यों से महाअभिषेक किया गया। महाशांतिधारा करने का सौभाग्य सरिता व उमेशचंद जैन, चावड़ी बाजार, दिल्ली एवं संस्थान के विजय कुमार जैन को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

जंबूद्वीप स्थल में कमल मंदिर के अंदर विराजमान भगवान महावीर की प्रतिमा है। जिसके समक्ष सोमवार को अनुष्ठान में मंडल के ऊपर इंद्र-इंद्राणी ने जोड़े से अर्घ्य समर्पित किए। इस दौरान साध्वी चारित्र चंद्रिका गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि ज्ञानमती माता ने प्रवचन करते हुए कहा कि संसार में भांति-भांति के प्राणी हैं। हर जीव को अपने कर्मों के अनुसार ही फल प्राप्त होता है। यही संसार का नियम है। इसलिए व्यक्ति को सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए। सदा परोपकार की भावना रखनी चाहिए। जिससे उसके कर्म अच्छे होंगे। एवं सदैव वह व्यक्ति सुखी रहेगा। पूज्य चंदनामती माता ने मनोकामना सिद्धि विधान की रचना की है। जिसका अनुष्ठान यहां पर संपन्न किया गया। संस्थान के अध्यक्ष पीठाधीश स्वस्ति रविंद्रकीर्ति स्वामी के द्वारा महाशांतिधारा के मंत्रों का उच्चारण किया गया, जिसमें अनेक जीवों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, व्यापार वृद्धि हो, हर प्राणी सुखी बने, इसकी कामना की गई। अंत में जयमाला के साथ में पूर्णाघ्य समर्पित किया गया एवं श्रीजी की भक्तिपूर्वक 108 दीपकों से आरती संपन्न की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed