फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man entered the house and attacked the couple with a knife.

Meerut News: घर में घुसकर दंपती पर चाकू से किया जानलेवा हमला

Sun, 31 May 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
A man entered the house and attacked the couple with a knife.
-महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में 28 मई को तीन आरोपियों ने घर में घुसकर दंपती पर चाकू से हमला कर दिया। हमले महिला चाकू लगने से घायल हो गई। आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता की महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आमिर, कामिल व सरकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी एक महिला ने शनिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। कुछ दिनों से तीनों आरोपी उसके पति से अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहे है। पति ने विरोध किया। पैसे नहीं देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि 28 मई को दंपती घर पर मौजूद था। इसी बीच आरोपी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गए। आरोपियों ने दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की कमर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed