फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A light repair team will visit every ward twice a week.

Meerut News: सप्ताह में दो बार हर वार्ड में पहुंचेगा लाइट रिपेयरिंग गैंग

Tue, 16 Jun 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
A light repair team will visit every ward twice a week.
पार्षद के निर्देशन पर खराब लाइटें ठीक होंगी, महापौर ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए महापौर ने की बैठक
लोगों की शिकायतों को तुरंत संज्ञान में लेकर करना होगा काम
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अब सप्ताह में दो दिन नगर निगम का लाइट रिपेयर गैंग वार्डाें में जाएगा। वहां स्थानीय पार्षद के निर्देशन में वार्ड की खराब पड़ी स्ट्रीट व खंभों की लाइटों को चेक कर उसे ठीक कराना सुनिश्चित करेगा।
महानगर की बिगड़ती प्रकाश व्यवस्था को लेकर मंगलवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने अपने कैंप कार्यालय में बुलाई नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में यह निर्देश दिए।
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि नागरिकों की ओर से आने वाली प्रकाश व्यवस्था संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उनका त्वरित निस्तारण कराएं। लाइनमैनों को निर्देश दिया कि उन्हें जो भी शिकायत प्राप्त हो, उसका समाधान पूरी जिम्मेदारी और लगन के साथ जल्द से जल्द किया जाए। किसी भी क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइट या अंधेरे की स्थिति लंबे समय तक नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ने मार्ग प्रकाश विभाग के अवर अभियंताओं से कहा कि स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और रखरखाव के लिए आवश्यक सामग्री का भंडारण सुनिश्चित करें। महापौर ने शहर के वार्डों में नियमित निरीक्षण और मरम्मत अभियान चलाने पर भी जोर दिया। कहां कि शहर की कई कॉलोनियों, वार्डों में प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्या पर भी चर्चा हुई।

महापौर ने कहा कि बेहतर प्रकाश व्यवस्था न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाती है बल्कि दुर्घटना और आपराधिक घटनाओं को भी रोकती है। बैठक में अवर अभियंता मार्ग प्रकाश, लाइट रिपेयर गैंग के कर्मचारी तथा पार्षद दिग्विजय सिंह, सुमित शर्मा, विक्रांत ढाका सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed