{"_id":"690928a933f087cf4c00cbe5","slug":"a-letter-was-written-to-the-sp-kasganj-for-action-against-the-constable-who-did-not-bring-the-wedding-procession-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1019040-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बरात न लाने वाले कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी कासगंज को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बरात न लाने वाले कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी कासगंज को लिखा पत्र
विज्ञापन
दौराला। दहेज में 20 लाख रुपये नकद नहीं मिलने पर बरात नहीं लाने वाले आरोपी दूल्हे कांस्टेबल अभिषेक शर्मा और उसके पिता गोपाल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए दुल्हन के परिजन सोमवार को एसएसपी से मिले। कांस्टेबल कासंगज जिले में तैनात है। एसएसपी ने कासगंज एसपी को पत्र लिखकर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। साथ में एफआईआर भी भेजी है।
कस्बा दौराला निवासी युवती का रिश्ता परतापुर थाना क्षेत्र के गांव अछरोंडा निवासी अभिषेक शर्मा से हुआ था। शादी की तारीख दो नवंबर तय हुई थी। रविवार को सभी तैयारियों पूरी थी मगर ऐन वक्त पर दूल्हे अभिषेक और उसके पिता गोपाल शर्मा ने दहेज में 20 लाख रुपये न देने पर बरात लाने से इंकार कर दिया था। रात में ही दुल्हन के पिता के ओर से पिता-पुत्र के खिलाफ दौराला थाने पर दहेज मांगने और बरात न लाकर रिश्ता तोड़ने का केस दर्ज किया गया।
सोमवार को दुल्हन के परिजन नगर पंचायत दौराला की पूर्व चेयरमैन रीमा शर्मा के पति समाजसेवी नवीन शर्मा के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर बरात लेकर नहीं पहुंचने वाले दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी डॉ विपिन ताडा से मुलाकात की। एसएसपी ने परिजनों की बातें सुनकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए इंस्पेक्टर दौराला को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दुल्हन के पिता ने बताया कि वह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पोर्टल पर मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग करेंगे। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। कासगंज एसपी को भी पत्र भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।