फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A laser-guided sky-high battle, burning Ravana to death with a fire arrow.

Meerut News: लेजर से दिखाया आकाश में युद्ध, अग्नि बाण से जल गया दशानन

Fri, 03 Oct 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
A laser-guided sky-high battle, burning Ravana to death with a fire arrow.
मेरठ..कंवलजीत..भैंसाली मैदान स्थित छावनी रामलीला में होता लेज़र शो.......संवाद
मेरठ। दशहरा मेला में बृहस्पतिवार को शहर में नौ स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। राम दल और रावण दल के बीच भीषण युद्ध का मंचन हुआ। दोनों दल सड़क पर युद्ध करते हुए रामलीला मैदान में पहुंचे। इस बीच इलेक्ट्रिक आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रही। रावण अग्निबाण लगते ही धू-धूकर जल उठा। हर तरफ जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

छावनी रामलीला ने लेजर तकनीक की मदद से आकाश में श्रीराम रावण का युद्ध दिखाया। शहर के लोगों ने पहली बार इस तकनीक से युद्ध देखा। सभी रामलीला मैदान में काफी भीड़ रही। मेले में बच्चे और बड़े सभी ने फास्ट फूड का आनंद लिया। घरों में सुबह श्रीराम की पूजा अर्चना की गई। विधि विधान से श्रीराम का प्रतीक बनाकर परिक्रमा की गई।
विज्ञापन

शहर में दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड, सदर भैसाली ग्राउंड अयोध्यापुरी, रजबन फुटबाल ग्राउंड, कसेरूखेड़ा, तोपखाना फुटबाल ग्राउंड, जेलचुंगी, सूरजकुंड बाबा मनोहरनाथ मंदिर, प्रह्लाद नगर और शास्त्रीनगर में रावण का पुतला दहन और रामलीला मंचन हुआ। श्रीराम दल और रावण दल शहर की सड़कों पर युद्ध करते नजर आए। लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। छावनी रामलीला में रावण के कई रूप दिखाए गए। एक स्थान पर रावण युद्ध करता और फिर गायब हो जाता है। इसके बाद वह दूसरे स्थान पर प्रकट होकर युद्ध करता नजर आया। मेला स्थलों को सुंदर ढंग से सजाया गया। रंगीन रोशनी से मेला स्थल जगमगाते दिखे। गीत-संगीत के बीच रामलीला का मंचन हुआ।

मेरठ..कंवलजीत..भैंसाली मैदान स्थित छावनी रामलीला में होता लेज़र शो.......संवाद

मेरठ..कंवलजीत..भैंसाली मैदान स्थित छावनी रामलीला में होता लेज़र शो.......संवाद

मेरठ..कंवलजीत..भैंसाली मैदान स्थित छावनी रामलीला में होता लेज़र शो.......संवाद

मेरठ..कंवलजीत..भैंसाली मैदान स्थित छावनी रामलीला में होता लेज़र शो.......संवाद

मेरठ..कंवलजीत..भैंसाली मैदान स्थित छावनी रामलीला में होता लेज़र शो.......संवाद

मेरठ..कंवलजीत..भैंसाली मैदान स्थित छावनी रामलीला में होता लेज़र शो.......संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed