{"_id":"6a524ee7d1f14ccc9c0b1e0c","slug":"a-laborers-house-collapsed-suddenly-as-soon-as-the-sun-came-out-meerut-news-c-73-1-mtd1001-107896-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: धूप निकलते ही भरभराकर गिरा मजदूर का मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: धूप निकलते ही भरभराकर गिरा मजदूर का मकान
विज्ञापन
बहसूमा। तजपुरा निवासी सुंदर के गिरे मकान का फोटो
बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव तजपुरा निवासी मजदूर सुंदर शर्मा का कच्चा मकान शनिवार को भरभराकर गिर गया। बताया गया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। शनिवार सुबह बारिश थमने के बाद तेज धूप निकलते ही मकान अचानक ढह गया।
गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य मकान के बाहर मौजूद थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान गिरने से घरेलू सामान मलबे में दब गया और पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में सहयोग किया। पीड़ित सुंदर शर्मा ने बताया कि मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मकान गिरने से उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत दिलाने की मांग की है।
उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार का कहना है कि बारिश से क्षतिग्रस्त और गिरे मकानों का राजस्व विभाग से आकलन कराया जाएगा। पात्र प्रभावित परिवारों को शासन की नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाएगी।