फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A huge fire broke out in a dona-pattal factory due to a short circuit

दोना-पत्तल की फैक्टरी में शाॅर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

Wed, 28 May 2025 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in a dona-pattal factory due to a short circuit
सरधना। तहसील परिसर के पास दोना पत्तल की फैक्ट्री में आग लगने से जला सामान। संवाद
सरधना। तहसील परिसर के पीछे स्थित नई बस्ती में सोमवार देर रात दोना-पत्तल की फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने फैक्टरी से धुंआ उठते देखकर लोग मौके पर पहुंचे और घंटों कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। मगर तब तक फैक्टरी में अधिकांश सामान जल चुका था। आग लगने से कई लाख रुपये का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खारी कुआं निवासी जुबैर पुत्र तराबुद्दीन की तहसील के पीछे स्थित नई बस्ती में दोना-पत्तल बनाने की फैक्टरी है। सोमवार की रात मजदूर फैक्टरी बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात अचानक फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मंगलवार अलसुबह आसपास के लोगों ने फैक्टरी से धुआं उठते देखा और फैक्टरी मालिक को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने ताला खुलवाया तो फैक्टरी में चारों ओर आग लगी हुई थी। लोगों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। मगर तब तक चार मशीन के अलावा काफी मात्रा में तैयार दोना-पत्तल व कच्चा माल जल गया था। पीड़ित के अनुसार आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed