फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A holy dip taken in the Ganges on Somvati Amavasya.

Meerut News: सोमवती अमावस्या पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 15 Jun 2026 08:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 15 Jun 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
A holy dip taken in the Ganges on Somvati Amavasya.
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
मखदूमपुर, मनोहरपुर गंगा घाट पर स्नान के बाद पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को क्षेत्र के मखदूमपुर, मनोहरपुर गंगा घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया।
गंगा घाट पर स्नान के लिए आसपास के गांवों और नगरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगा स्नान कर भगवान शिव, माता पार्वती एवं अपने पितरों का स्मरण किया। प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक माह आने वाली अमावस्या पर गंगा स्नान, तर्पण और दान-पुण्य का विशेष फल प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है, जिसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर पितरों के निमित्त तर्पण और पूजा-अर्चना करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ-साथ पितरों का स्मरण करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed