{"_id":"6a466ed8d47fdf474b0a8229","slug":"a-high-tension-line-wire-snapped-and-fell-onto-the-road-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112789-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा
विज्ञापन
बिजली का टूटा तारा । (फलावदा)
फलावदा। कस्बे के पुराने बस स्टैंड के पास बृहस्पतिवार को मवाना मार्ग पर मुख्य बाजार में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाजार के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। करंट प्रवाहित तार गिरने से बाजार में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया और कई लोग बाल-बाल बच गए।
स्थानीय व्यापारी पप्पू मिर्जा, अंकुश गोयल, सोनू बिशनोई, सतीश और कृष्ण आदि ने बताया कि बाजार के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के तारों से पहले तेज चिंगारियां उठने लगीं और देखते ही देखते चालू लाइन का तार टूटकर सड़क पर आ गिरा। इसके बाद काफी देर तक करंट प्रवाहित तार सड़क पर ही पड़ा रहा, जिससे लोग दहशत में आ गए।
सूचना मिलने पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सबसे पहले लाइन बंद कराई और फिर तार को दुरुस्त कर बिजली सुचारू की। तार टूटने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 2 घंटे गुल रही। स्थानीय व्यापारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बाजार के ऊपर से गुजर रही इन जर्जर लाइनों को जल्द से जल्द बदलवाने की मांग की है।