फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A high school student returning after giving the exam died in a road accident, his friend injured

Meerut News: परीक्षा देकर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र की सड़क हादसे में मौत, दोस्त घायल

Sat, 08 Mar 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
A high school student returning after giving the exam died in a road accident, his friend injured
जानीखुर्द (मेरठ)। पांचली खुर्द स्थित कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर मेरठ अपने घर जा रहे बाइक सवार दो छात्रों को मेरठ-बागपत बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल हुए एक छात्र की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वही दूसरे घायल छात्र को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना की रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जानी थाने में दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

गंगानगर मेरठ निवासी यश (17) पुत्र पवन एनएएस इंटर कॉलेज मेरठ में कक्षा 10वीं का छात्र था। यश का हाईस्कूल का परीक्षा केंद्र मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित गुरुकुल सर्वोदय इंटर कॉलेज पांचली में था। शुक्रवार को यश अपने दोस्त तुषार पुत्र संजय कुमार निवासी थाना सिविल लाइन मेरठ के साथ सुबह की पाली में अंग्रेजी की परीक्षा देकर बाइक पर अपने घर के लिए चले थे। मेरठ-बागपत मार्ग पर बाईपास के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार यश और उसका दोस्त तुषार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल यश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उपचार के दौरान घायल तुषार की हालत भी डाक्टरों ने गंभीर बताई है। पुलिस ने मृतक यश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed