{"_id":"6383caf0f21c353267315f40","slug":"a-high-level-committee-will-investigate-the-accident-in-the-sugar-mill-meerut-news-mrt615485666","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उच्चस्तरीय कमेटी करेगी शुगर मिल में हादसे की जांच,चीफ इंजीनियर की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उच्चस्तरीय कमेटी करेगी शुगर मिल में हादसे की जांच,चीफ इंजीनियर की हुई थी मौत
Mon, 28 Nov 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 09:00 AM IST
सार
गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मोहिउ्ददीनपुर शुगर मिल हादसे की जांच उच्चस्तरीय कमेटी से कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मोहिउ्ददीनपुर शुगर मिल हादसे की जांच उच्चस्तरीय कमेटी से कराने के आदेश दिए हैं।
शनिवार दोपहर मिल की टरबाइन के कंट्रोल पैनल में आग लगने से हुए हादसे में चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार कुशवाहा की मौत हो गई थी। रविवार सुबह नौ बजे मिल में पहुंचे मंत्री ने चीफ इंजीनियर के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया।
किसानों से कहा कि मिल जल्द शुरू होगी। इसके बंद रहने तक गन्ना अन्य चीनी मिलों में भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
इसके साथ ही चौधरी ने दिसंबर तक गन्ना बकाए के भुगतान का भरोसा भी दिलाया। वहीं, गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने कहा कि सात से 10 दिन तक मिल बंद रहेगी। गन्ने को दौराला या अन्य नजदीक मिल में भेजा जाएगा।