फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A guard was cheated of Rs 60,000 in the name of providing a loan.

Meerut News: लोन दिलाने के नाम पर गार्ड से 60 हजार की धोखाधड़ी

Tue, 11 Nov 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
A guard was cheated of Rs 60,000 in the name of providing a loan.
मेरठ। परतापुर के संतरपाल ने एक आरोपी पर मकान के नाम पर लोन दिलाने के मामले में 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के बाद पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित रिठानी गांव निवासी संतरपाल ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह गार्ड की नौकरी करता है। वह एक मकान खरीदने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह लोन लेने का प्रयास कर रहा था। इसी को लेकर नवबंर 2024 में संतरपाल की मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी ने मकान के नाम पर लोन दिलाने की बात कहीं थी। आरोपी ने लोन पास कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की मांग की थी। उसने दिसबंर 2024 में आरोपी ने उससे एक खाते में 30 हजार रुपये डलवाए थे। बाकी के 30 हजार रुपये आरोपी ने अपने घर बुलाकर नगद लिए थे। एक हफ्ते बाद संतरपाल ने लोन से संबंधित जानकारी आरोपी से ली थी लेकिन वह टालता रहा। इसके बाद उसेखुद के साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ। आरोप है कि संतरपाल ने आरोपी से पैसे लौटाने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपी ने संतरपाल को जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed