{"_id":"68c2e5c54858e2fbc2029b2a","slug":"a-group-of-monkeys-attacked-a-young-man-sleeping-in-the-courtyard-sardana-news-c-73-1-mct1008-105039-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन में सो रहे युवक पर बंदरों के झुंड ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन में सो रहे युवक पर बंदरों के झुंड ने किया हमला
विज्ञापन
सरूरपुर। करनावल कस्बे में देर रात घर के आंगन में सो रहे नरेश सैनी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से युवक के पैर व पेट पर गहरे जख्म हो गए। शोर सुनकर परिजनों ने किसी तरह बंदरों को डंडे से फटकार कर भगाया। घायल का सीएचसी मे उपचार कराया गया।
नरेश सैनी ने बताया कि वह शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह बुधवार रात घर के आंगन में सो रहा था। सोते समय बंदरों के झुंड ने उसके ऊपर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि 5 जुलाई को भी बंदरों ने उसके ऊपर हमला कर कर घायल कर दिया था। अचानक हुए बंदरोंं के हमले से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बंदर मकानों की छतों पर झुंड बनाकर घूमते हैं। जरा सी चूक होते ही बच्चों और महिलाओं पर झपट्टा मार देते हैं।
एक माह में कई लोग इनके हमले में घायल हो चुके हैं। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है लेकिन अभी तक बंदरों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
चेयरमैन लोकेंद्र कुमार का कहना है कि बंदरों काे पकड़ने के लिए टीम को बुलाया गया था। इसके बाद अभी कुछ बंदर बचे हैं। उनको भी पकड़वाया जाएगा।